दही खाने से बढ़ता है वजन?

जो आपके काम की हो सकती हैं।

Update: 2023-05-02 16:59 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दही कई लोगों की डेली डायट का हिस्सा है। इसे चीनी के साथ तो कुछ लोग रायते के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। टेस्ट में दही का कोई जवाब नहीं वहीं इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। दही से जुड़ी कई भ्रांतियां भी हैं। जैसे लोग समझते हैं कि दही ठंडा होता है। सर्दी के मौसम में लोग इसे खाने से डरते हैं।
हालांकि आयुर्वेद के मुताबिक, दही प्रकृति में गरम होता है। यहां हम दही से जुड़ी ऐसी ही कई जानकारियां दे रहे हैं जो आपके काम की हो सकती हैं।
जान लें काम की बातें
दही स्वाद में खट्टा होता है। इसका इस्तेमाल भारतीय रसोई में कही तरह से किया जाता है। चाट से लेकर पंचामृत तक दही कई तरह से खाया जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दही से जुड़ी काफी काम की जानकारी दी है। यहां सबसे पहले जानते हैं दही से जुड़ी कुख खास बातें।
ठंडा नहीं होता दही
लोग मानते हैं दही की तासीर ठंडी होती है। इसे लोग गर्मियों में ज्यादा खाते हैं और ठंड में खाने से बचते हैं। हालांकि दही स्वाद में खट्टा, तासीर में गरम होता है। यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसे रोजाना खाना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए ठीक नहीं क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं होता है।
Tags:    

Similar News

-->