क्या आप जानते है सेब का सिरका पीने के फायदे
कई बार खाने के बाद दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
वैसे बाजार में कई तरह के विनेगर उपलब्ध हैं। लेकिन इनमें से एप्पल सिडर विनेगर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें कई सारे जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को तंदुरस्त रखती हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे क्या क्या होते हैं।
1.) सेब का सिरका के फायदे वजन घटाने में
आजकल बहुत सारे लोग मोटापे से परेशान है, ऐसे में सेब का सिरका उनकी समस्या को काफी हद तक दूर कर सकता है। सेब के सिरके में मौजूद एसीटिक एसिड शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है।
अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।
2.) एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे डायबिटीज नियंत्रण में
डायबिटीज मरीजों के लिए सेब का सिरका बहुत लाभकारी माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से 20 मिनट पहले सेवन करें। इस प्रक्रिया को आप दिन में दो बार कर सकते हैं।
3.) सेब का सिरका पीने के फायदे बेहतर पाचन क्रिया के लिए
कई बार खाने के बाद दर्द और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, खाने से पहले सेब के सिरके का सेवन करने से डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित होता है , जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है।
4.) सेब का सिरका के फायदे शेविंग के लिए
अक्सर जब हम शेविंग करते हैं तो रेज़र के कारण त्वचा कट या छिल जाती है। इस कटी हुई त्वचा पर राहत पाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेब के सिरके में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा पर कटे हिस्सों को ठीक करता है। साथ ही त्वचा के बंद रोम छिद्रों को खोलने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल करने के लिए आप एक बोतल में सेब के सिरके और पानी का मिश्रण मिलाकर रख लें और जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
5.) सेब का सिरका लिवर के लिए
सेब का सिरका एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो हानिकारक शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे लिवर और किडनी स्वस्थ रहते हैं और इनकी कार्यक्षमता बढ़ती है।
6.) सेब के सिरके के लाभ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का अधिक होने से कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सेब के सिरके में मौजूद पेक्टिन एलडीएल (LDL) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके और एचडीएल (HDL) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले सेवन कर सकते हैं।
7.) सेब का सिरका ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में
हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया किया सकता है। हालांकि, जिन लोगो को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें सेब के सिरके से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
8.) सेब का सिरका के फायदे डैंड्रफ को दूर करने में
बालों में डैंड्रफ होना आम बात हैं लेकिन अगर इसे दूर न किया जाए तो बाल पतले और झड़ने लगते हैं। डैंड्रफ की समस्या को ख़त्म करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके लिए एक से दो गिलास पानी में 10-15 ml सेब के सिरके डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ों तक लगाएं। इस प्रकिया को हफ्ते में दो बार जरुर करें।
9.) सेब का सिरका मुंहासों के लिए
त्वचा के दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी सेब के सिरके इस्तेमाल किया जा सकता है। दरसल सेब के सिरके में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में सक्षम होते हैं।
इसके लिए सेब के सिरके और पानी को 1:3 के अनुपात में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को रुई की मदद से सीधे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
10.) सेब का सिरका के फायदे गठिया के दर्द में
गठिया/जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटिनोसाइसेप्टिव गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द को तीव्रता से कम करते हैं।
इसके लिए आप 2 चम्मच सेब का सिरका, 1 चम्मच नारियल तेल को मिला लें, अब इससे रोजाना मालिश करें। कुछ ही दिनों में आपका जोड़ों का दर्द दूर हो जाएगा।