weight loss के लिए हर रोज 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है।

Update: 2021-04-29 14:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बढ़ते वजन को कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए लोगों को डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ हमेशा वेट लॉस के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, लोगों में एक्सरसाइज को लेकर दुविधा बनी रहती है कि वजन घटाने के लिए कितने समय तक और कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना 15 मिनट इन एक्सरसाइज को जरूर करें-

इसके लिए समतल भूमि पर खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को सावधान मुद्रा में रखें। इसके बाद अपने उल्टे पांव को उठाकर चेस्ट (छाती) तक ले जाएं। फिर सीधे पांव से करें। इस क्रम को कम से कम दस बार जरूर दोहराएं। रोजाना High knees करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसक लिए सूर्य की दिशा मेंमुखकर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं और अपने हाथों को साइड में रखें। अब दोनों हाथों को हवा में लहराकर उछलें। इस क्रम में दोनों पैरों को हवा में उछालें। इसके बाद पुनः कूदकर पहली मुद्रा में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से वजन कंट्रोल में रहता है।
Goblet squat कैसे करें
इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर अपने हाथों में केटलबेल और डंबबेल पकड़कर रखें। इसके बाद अपने हाथों को आगे करें। अब कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आ जाएं। कुछ पल रूकने के बाद पुन: पहली स्थिति में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 बार जरूर करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags:    

Similar News

-->