Neck hump की समस्या दूर करने के लिए करे ये योगासन

Update: 2024-08-13 11:47 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: घंटों मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन के आगे गर्दन झुकाकर काम करने या फिर गलत पॉश्चर में बैठे रहने की वजह से कई लोगों की गर्दन पर कूबड़ या नेक हंप (बफेलो हंप) की समस्या होने लगती है। हालांकि, कई बार यह समस्या जरूरत से ज्यादा मोटापे, जेनेटिक कारण या Steroids  की वजह से बी देखने को मिलती है। नेक हंप होने पर व्यक्ति की गर्दन पर बहुत सारा फैट जमा हो जाता है। जो फ्रंट और बैक दोनों का ही लुक खराब करता है। अगर
आप
भी नेक हंप की समस्या से परेशान हैं तो टेंशन छोड़ इन 3 योगासनों को अपने रूटिन में शामिल करके इस समस्या से छुटकारा पाने के साथ अपने बॉडी पॉश्चर को भी सुधार लें।
भुजंगासन -
भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेटते हुए अपनी कोहनियों को कमर से लगाते हुए हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं और अपने पेट के भाग को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक बने रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए, पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की तरफ नीचे लाएं।
बालासन-
बालासन को करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल जमीन पर बैठकर अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालते हुए गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ऐसा करते हुए आपका सीना जांघों से छूना चाहिए। इसके बाद अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में बने रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।
शोल्डर बेंड-
कंधे झुकने की वजह से व्यक्ति की पीठ पर बहुत ज्यादा फैट इकट्ठा हो जाता है। जिसे ठीक करने के लिए आपको कंधे की एक्सरसाइज करने क जरूरत होती है। शोल्डर बेंड काफी आसान एक्सरसाइज है, जिसे व्यक्ति को कम से कम 2 मिनट तक जरूर करना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से आपके कंधे की मसल्स पर असर होगा और नेक फेट पर असर दिखने लगेगा। शोल्डर बेंड करने के लिए सबसे पहले अपनी कमर पर दोनों हाथ रखते हुए सिर्फ कंधों को आगे-पीछे करें और ध्यान रखें कि कंधे सीधे हों।
Tags:    

Similar News

-->