राजस्थान के जवाई में जाएं घूमने तो जरूर करें ये चीजें

Update: 2023-08-18 15:17 GMT
लाइफस्टाइल: अक्सर जब भी राजस्थान घूमने की बात होती है तो लोग जयपुर, उदयपुर या जोधपुर जैसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन राजस्थान का जवाई भी घूमने के लिए एक बेहतरीनज जगह है। इस स्थान की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। अगर आपको प्रकृति और वन्य जीवन से प्यार है तो ऐसे में आप राजस्थान के जवाई इलाके में घूमने का मन बना सकते हैं।
यहां पर आप ना केवल प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि कई तरह की एडवेंचर्स एक्टिविटी का हिस्सा भी बन सकते हैं। बता दें कि जवाई राजस्थान के पाली जिले में स्थित है और यह राजस्थान के किसी छिपे हुए रत्न से कम नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसका लुत्फ आप जवाई में उठा सकते हैं-
पहाड़ी मंदिरों के करें दर्शन
अगर आप आध्यात्मिक प्रवृत्ति के इंसान हैं तो भी जवाई आपको निराश नहीं करेगा। इस क्षेत्र में कई पहाड़ी मंदिर है और यहां पर दर्शन करने का अपना अलग अनुभव है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी पहाड़ी मंदिर का दौरा करना उतना ही एडवेंचर्स है जितना कि सफारी में वाइल्डलाइफ को एक्सपीरियंस करना। आप मंदिरों पर चढ़ते और उतरते समय एड्रेनालाईन रश को फील कर सकते हैं। आप देव गिरी मंदिर, कांबेश्वर महादेव मंदिर, और विभिन्न अन्य मंदिरों के दर्शन यहां पर कर सकते हैं।
देखें तेंदुए
अगर आपको वाइल्डलाइफ के प्रति एक गहरा लगाव है तो ऐसे में जवाई में घूमना आपके लिए यकीनन एक अच्छा विचार है। यहां पर आपको गांवों के चारों ओर तेंदुए आसानी से दिख जाएंगे। यहां पर कोई फेंसिंग या कवर्ड नेशनल पार्क एरिया नही हैं। जवाई में कई ग्रेनाइट पहाड़ियां हैं, जो तेंदुओं के रहने के लिए बहुत सारी प्राकृतिक गुफाएं प्रदान करती हैं।
गांव में घूमें
जब आप जवाई में हैं तो आप राजस्थान के कल्चर को अधिक गहराई से अनुभव कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर घूमते हुए आप गांवों का दौरा भी कर सकते हैं। यहां पर आप आदिवासियों की जीवनशैली देखते हैं जो शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांतिपूर्ण जीवन जीते हैं। जब आप उन्हें मवेशी पालते और फसलें उगाते हुए देखते हैं, तो यह आपको प्रकृति के करीबआने के लिए प्रेरित करता है।
करें बर्ड वॉचिंग
यूं तो जवाई में कभी भी घूमा जा सकता है, लेकिन अगर आपको बर्ड वॉचिंग का शौक है तो आप ठंड के मौसम में यहां पर आने की प्लॉनिंग करें। बता दें कि इस दौरान आप यहां पर पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियां देख सकते हैं। इनमें नॉर्दर्न शॉवेलर, पाइड एवोसेट, टफ्टेड डक, केंटिश प्लोवर, ब्राह्मणी डक को देखना यकीनन एक अलग एक्सपीरियंस है। बर्ड वॉचिंग के अलावा, यहां पर आप मगरमच्छों को भी देख सकते हैं। जवाई नदी में बहुत सारे मगरमच्छ हैं जो धूप सेंकने और शिकार करने के लिए भी आते हैं। यह एक अद्भुत अनुभव है जो आपको वह देखने का अवसर देता है जो हमने केवल टीवी पर देखा है।
जवाई नेचर स्टे में ठहरें
जवाई में यूं तो ठहरने के लिए बहुत सारे होटल या रिसॉर्ट्स हैं, लेकिन जब आप यहां पर हैं तो आपको जवाई बांध के करीब रूकने का विचार करना चाहिए। यहां पर जवाई नेचर स्टे है, जो जवाई में एक ईको-फ्रेंडली रिसॉर्ट है। यहां पर आपको प्रकृति के बीच रहने का एक अद्भुत आनंद प्राप्त होता है।
Tags:    

Similar News

-->