हाथ पैर में सुन्नपन की दिक्कत को न करें अनदेखा

हमारे शरीर में असंख्य नसों का जाल फैला हुआ है।

Update: 2023-03-15 13:42 GMT
अक्सर कई लोगों को हाथ पैर में सुन्नपन की दिक्कत होती है। जब हम लोग बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते उस दौरान हमारे हाथ पैरों में झुनझुनी सी फील होने लगती है और सुन्नपन हो जाता है। लोग इसे आम प्रॉब्लम समझकर ध्यान नहीं देते लेकिन आपको पता हो कि ये बहुत गंभीर समस्या हो सकती है। साथ चींटियों के या सुई चुभने जैसी सेंसेशन महसूस होती है।
दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पाता है। लेकिन जैसे ही हम नार्मल पोजीशन में आते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन फिर से शुरु हो जाता है और सनसनी बंद हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हाथ-पैर सुन्न होना कुछ मामलों में किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं? आज के आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि सुन्नपन और हाथ-पैरों में झुनझुनी होना किन बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
नस दबने का है संकेत Health Care
हमारे शरीर में असंख्य नसों का जाल फैला हुआ है। जब शरीर में उनमें से कोई भी एक नस दब जाती है तो इससे हाट पैरों में सुन्नपन और झुनझुनी की समस्या होने लगती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के संपर्क करना चाहिए। वरना ये परेशानी बढ़ सकती है। जब ये परेशानी बढ़ जाए तो अन्य परेशानियां और बीमारियां भी आपको अपनी गिरफ्त में ले लेती है।
डायबिटीज का है संकेत
डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही है। बता दें कि जब ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है, तो इससे तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचता है। यह अवस्था पेरीफेरल न्यूरोपैथी के नाम से जानी जाती है। हाथों और पैरों में सुन्न होना या झुनझुनी सी फील होना डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में से एक है। अगर आपको ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो हल्के में न लें। बल्कि समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और इसका इलाज करवाएं।
डिस्क स्लिप होना का है इशारा Health Care
डिस्क स्लिप की समस्या होने पर बहुत ही दर्द और परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन ये समस्या पहले से ही कुछ इशारा देने लगती है जिससे पता चल जाता है की आपकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो गई है। दरअसल रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने पर आपके हाथ पैरों में सुन्नपन फील होने लगती है। ये तो सभी को पता है की रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है अगर इसमें दिक्कत आ जाए तो इंसान जिंदगी भर के लिए बिस्तर पर आ सकता है।
Tags:    

Similar News