सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, होगा जबरदस्त फायेदा

Update: 2022-12-11 03:11 GMT

सर्दियों में गुड़ का सेवन (jaggery benefits), शरीर में गर्मी पैदा करने वाला होता है। लेकिन, इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। दरअसल, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी होता है। ये मेटाबोलिज्म, बढ़ाता है और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। यानी कि इसे खाने से आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होती। पर इसके अलावा भी सर्दियों में गुड़ खाने के कई फायदे (sardiyon mein gud khane ke fayde in hindi ) हैं। कैसे, जानते हैं।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे-

1. ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है

सर्दियों में अक्सर ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। ऐसे में गुड़ का सेवन, शरीर को गर्मी पैदा करता है। दरअसल, आयरन ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है।

2. सीने में कंजेशन को कम करता है

सीने में कंजेशन की समस्या होने पर गुड़ का सेवन फायदेमंद है। दरअसल, ये अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या में सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में गुड़ का सेवन कंजेशन की समस्या को कम कर सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि फेफड़ों की सूजन को कम करने और बेहतर महसूस करने में मदद करता है।

3. गैस में फायदेमंद

गैस की समस्या में गुड़ का सेवन काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, ये पेट के एसिडिक पीएच को न्यूट्रिलाइज कर देता है और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके लिए आप गुड़ को पानी में मिलाएं और फिर इसे पीएं। आप थोड़ी देर में बेहतर महसूस करेंगे।

4. ब्लोटिंग की समस्या में

ब्लोटिंग की समस्या में गुड़ का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। ये खराब मेटाबोलिज्म के कारण होता है। ऐसे में पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के लिए गुड़ खाएं। इससे आपकी पेट फूलने की यह समस्या कम हो जाएगी और फिर आप राहत महसूस करेंगे।

गुड़ के सेवन का सही समय

गुड़ के सेवन के लिए आप दोपहर खाने के बाद का समय चुन सकते हैं। इस दौरान इसे खाना मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर पेट की समस्याओं से बचाव में मदद करता है। साथ ही रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाना, भोजन पचाने में आपकी मदद कर सकता है।


Tags:    

Similar News

-->