जल्दी घेर लेती हैं बीमारियां? इन 5 चीजों से बूस्ट करें इम्यूनिटी

बूस्ट करें इम्यूनिटी

Update: 2023-06-08 08:57 GMT
हेल्दी रहने के लिए हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना कितना जरूरी है, इस बात से हम सभी वाकिफ है। कोरोना काल के बाद से खासतौर पर इम्यूनिटी की अहमियत को ज्यादा समझा जाने लगा है। अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है तो उसे बीमारियां जल्दी घेर सकती हैं। अगर आप बार-बार इंफेक्शन्स की चपेट में आ जाते हैं या बीमारियां आपको जल्दी घेर लेती हैं तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना भी बहुत जरूरी है।
यहां हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
सिट्रस फ्रूट्स
जिन फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, वे इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट में सिट्रिक एसिड अधिक होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ये फ्रूट्स बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं जो हमारे शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने की ताकत देता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है।
दही
immunity boosting tips
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स गट बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए अच्छे होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। किसी भी फ्लेवर वाले या मीठे दही की जगह सादा दही खाएं। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है जिससे आपके शरीर को पोषण मिलता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, पत्तागोभी में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स हमारी सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करते और इम्यून सिस्टम को सुधारते हैं। सलाद और सूप के तौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इसके अलावा आप फल और सब्जियों की हेल्दी स्मूदी भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें-अपना पसंदीदा खाना खाकर भी अब आप रह सकते हैं हेल्दी, जानें कैसे?
लहसुन
लहसुन सिर्फ सब्जियों का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह गुणों की खान है। इसमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं। लहसुन इंफेक्शन्स से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। खाना बनाते वक्त लहसुन को जरूर शामिल करें। यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें-
नट्स और सीड्स
विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर नट्स और सीड्स में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं। बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन्हें आप ऐसे ही चबाकर खा सकती हैं या फिर सलाद और स्मूदी में खाएं।
यह भी पढ़ें-इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाने वाले ये टॉप 10 टिप्‍स एक्सपर्ट से जानें
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News