डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में जरूर खाएं यह स्पेशल पराठा

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर में शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलता है।

Update: 2022-08-20 04:33 GMT

 डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर में शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन नहीं निकलता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठे चीजों से परहेज करना चाहिए। वहीं, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना नाश्ते में यह स्पेशल पराठा जरूर खाएं। इससे शुगर कंट्रोल में रहेगा। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि रोजाना सुबह में नाश्ते के समय दूध पीने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अगर आप यह पराठा खाते हैं, तो दिनभर शुगर कंट्रोल में रहेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सहजन

सहजन को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। खासकर सहजन की पत्तियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं, एंटी ऑक्सीडेंट गुण के चलते शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले खतरे को भी कम करता है। नियमित रूप से सहजन की पत्तियों के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए सुबह के समय सहजन की पत्तियों से पराठा तैयार कर लें। वहीं, नाश्ते में सहजन की पत्तियों के पराठे का सेवन करें। इससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, सहजन की पत्तियों को सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को रोजाना दूध के साथ सेवन करें। इससे भी शुगर कंट्रोल में रहता है।

 

 

Tags:    

Similar News

-->