बचे हुए चावल से बना सकते हैं लाजवाब स्वाद देने वाले फ्राइड राइस

Update: 2023-06-25 15:16 GMT
आवश्यक सामग्री
बचे हुए चावल - 2 कप
प्याज - 2-3
लहसुन - 1 कली
गाजर - 1 कप
चिली पाउडर - 1/2 चम्मच
चिली फ्लेकस - 1/2 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच
टोमेटो सॉस - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - जरुरतअनुसार
बींस - 1 कप
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद लहसुन को छिलकर कद्दूकस करके रख लें और प्याज को बारीक-बारीक काट लें।
- कद्दूकस किया हुआ लहसुन और प्याज तेल में डालकर अच्छे से भून लें।
- जब दोनों चीजें अच्छे से फ्राई हो जाएं तो इसमें गाजर और बींस डाल दें।
- मिश्रण को अच्छे से भूनें। इसके बाद इसमें नमक, मिर्ची पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सिरका, टोमेटो सॉस डाल दें।
- सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद पके हुए चावल इसमें मिला दें।
- तैयार किए गए चावलों में मसाला को अच्छे से मिलाएं और इसके बाद चावलों को कुछ देर के लिए ढक दें।
- 10 मिनट तक चावल पकने दें। आपके चावल बनकर तैयार हैं। धनिया के साथ गर्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->