खजूर-मैंगो शेक देगा एनर्जी, इम्यूनिटी भी बनाएं टेस्टी आम का शेक जाने सिंपल विधि
आम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर आम आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में फलों का राजा आम आसानी से मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल विभिन्न तरह के पकवानों को बनाने में किया जाता है। लेकिन मैंगो शेक की बात ही कुछ अलग है।
आम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर आम आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ एनर्जी से भर देता है। वहीं इसमें दूध मिलाने से अधिक मात्रा में कैल्शियम होता जाता है। इसके साथ ही औषधिय गुणों से भरपूर खजूर हर तरह के रोगों से दूर रखता है। जानिए स्वामी रामदेव से बनाने की सिंपल विधि।
खजूर-मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री
2 पका आम का पल्प
1 गिलास
1 पका हुआ केला
2-3 साफ खजूर
ऐसे बनाएं खजूर-मैंगो शेक एक ग्राइंडर में आम का पल्प, कटा हुआ केला, खजूर का गुदा और दूध डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। आपका मैगों शेक बनकर तैयार है। इसे बच्चे के साथ बड़े भी चाव से पिएंगे।