खजूर और दूध वजन बढ़ाने में हो सकते है मददगार

इसमें सेलेनियम, कॉपर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, हाई पोटेशियम, लो सोडियम

Update: 2023-02-26 18:07 GMT

गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है। वहीं, कुछ लोगों को दुबलेपन की समस्या होती है। दुबलेपन की समस्या शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से होती है। आसान शब्दों में कहें तो संतुलित आहार न लेने से दुबलेपन की समस्या होती है। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो दुबलेपन के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण डाइट है। चार बार खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि डाइट में कैलोरी रिच फूड्स को शामिल करना जरूरी है। इसके लिए रोजाना उन चीज़ों का सेवन जरूर जरूर करें, जिनमें कैलोरी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर सेवन करें। खजूर और दूध वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं-

दूध
दूध सेहत के लिए वरदान साबित होता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से भी दुर्बलता आती है। इसके लिए रोजाना दूध का सेवन करें। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं, प्रोटीन से दुर्बलता दूर होती है। इसके अलावा, दूध में विटामिन ए, डी, ई, के समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
खजूर
इसमें सेलेनियम, कॉपर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, हाई पोटेशियम, लो सोडियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया और दुबलेपन समेत कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर सेवन करें। इससे दुबलेपन की समस्या दूर होती है।
किशमिश
इसमें आयरन, फाइबर, पोटेशियम, बोरॉन, कॉपर, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करें।
Tags:    

Similar News