बाल झड़ने की समस्या में लाभदायक है गाय का दूध

Update: 2023-04-20 17:04 GMT
आजकल अधिकतर लोग डेयरी का दूध लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी दूध बेचने वाले व्यक्ति से दूध लेते हैं। लेकिन देखा जाये तो ज़्यादातर लोगों को गाय का दूध ही पसंद है। गाय का दूध अन्य दूध के मुकाबले में बहुत फायदेमंद होता है।
गाय के दूध में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए गाय का दूध सबसे बेहतर होता है।
बाल झड़ने की समस्या में भी गाय का दूध उपयोगी होता है। बाल तभी झड़ते हैं जब शरीर में प्रोटीन, विटामिन-डी और जिंक जैसे नुट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। इन नुट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा गाय के दूध में पाई जाती है। इसलिए गाय के दूध के जरिए बालों के झड़ने की समस्या का समाधान मुमकिन है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए ज़रूरी है। गाय के दूध में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए जो लोग आंखों की किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए गाय का दूध बहुत अच्छा है।
इसके अलावा डिस्लेक्सिया में भी गाय के दूध के फायदे बहुत हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जो एकाग्रता कम कर देती है। इसके रोगियों को किसी भी चीज को पढ़ने में काफी परेशानी होती है। यह एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर होता है। गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद है जो इस बीमारी का बेहतरीन इलाज है।
हड्डियों की मज़बूती के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना ज़रूरी है। गाय के दूध में कैल्शियम की सामान्य मात्रा मौजूद होती है। इसलिए गाय का दूध का सेवन अगर हम रोज़ाना करें तो हड्डियों को उनकी आवश्यकतानुसार कैल्शियम मिलता है और वह मज़बूत रहती हैं।
इसी तरह गाय का दूध दिमाग के लिए भी बहुत उपयोगी है। गाय के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह नुट्रिएंट शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। इसका सेवन करने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है और आप दिमाग संबंधित कई तरह के डिसऑर्डर से भी बचे रहते हैं। अब आप अपने बच्चों को भी हर रोज़ गाय का दूध पिलायें, ये उनके लिए बहुत लाभदायक है।
Tags:    

Similar News