Colocasia Leaves Bhajiya Recipe: कुरकुरी कोलोकेसिया लीव्स भजिया के साथ लें मजा, जानें रेसिपी
Colocasia Leaves Bhajiya Recipe: चलिए जानते हैं अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी-
अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की सामग्री-
-अरबी के पत्ते 8-10
-बेसन 1 कप
-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
-धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
-अमचूर पाउडर 1 चम्मच
-नींबू का रस थोड़ा सा
-नमक स्वादानुसार
-तेल जरूरत के अनुसार
अरबी के पत्तों के भजिए बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सारे मसालें डालें।
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
इसके बाद आप इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर पकौड़े का घोल तैयार कर लें।
फिर आप इसमें कटे हुए अरबी के पत्ते डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम हीट पर गर्म करें।
फिर आप इसमें तैयार पेस्ट डालकर नॉर्मल प्याज के पकौड़े की तरह डीप फ्राई कर लें।
अब आपके क्रिस्पी अरबी के पत्तों के भजिए बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको कैचप या किसी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।