Christmas Special Rose Cookies: यह स्नैक्स बहुत ही कुरकुरा होता है. इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ आप इस स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं. गुलाब कुकीज एक पारंपरिक एंग्लो-इंडियन स्नैक्स है. इसे खासतौर पर क्रिसमस के मौके पर ही बनाया जाता है. अगर आप भी इस कुरकुरे स्नैक्स को बनाना चाहते हैं तो हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं. इस रेसिपी से आप झटपट इस स्नैक्स को बनाकर परिवार व दोस्तों संग क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं|
सामग्री:
मैदा – 1 कप
कोर्नफ्लार – 4 टी-स्पून
पिसी हुई शक्कर – 3 टेबल-स्पून
दालचीनी – 1/2 टी-स्पून
बेकिंग सोडा – 1/4 टी-स्पून
तलने के लिए – तेल
पिसी हुई शक्कर – 1 टेबल-स्पून
विधि :
गुलाब कुकीज बनाने के लिए आप एक गहरे बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, चीनी, दालचीनी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं.
फिर आप इसमें 3-4 कप पानी डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बैटर अच्छे से बन जाए.
अब आप एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें.
इसके बाद आप गर्म तेल में गुलाब कुकी के मोल्ड को डुबोएं और इसे 2 – 3 मिनट तक गर्म होने दें.
अब आप गुलाब कुकी के मोल्ड को तेल से निकालें और आधे मोल्ड को बैटर में डुबोए रखें.
कुकी मोल्ड को समान रूप से कोट होना चाहिए.
इसके बाद आप कुकी मोल्ड को फिर से गरम तेल में डुबोएं और कुकी के पकने पर इसे फोर्क की मदद से थोड़ा सा ढीला कर दें.
फिर इसे आप चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग होने तक तलें.
अब आप इसे टिशू पेपर पर निकाल लें.
इसे परोसने से पहले आप कुकीज पर समान रूप से पिसी हुई चीनी डस्ट करें|
Tags: