Chocolate Shake Recipe :बच्चों को स्पेशल ट्रीट देने के लिए बनाएं चॉकलेट शेक
Chocolate Shake Recipe : मीठे और चॉकलेटी फ्लेवर से भरपूर ड्रिंक हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में आप घर में रखी कुछ सामग्री को इस्तेमाल करके आसानी से चॉकलेट शेक बना सकते हैं. स्कूल से आने के बाद या फिर छोटे-मोटे सेलिब्रेशन पर बच्चों को खुश करने के लिए ये चॉकलेट शेक एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए आज हम आपको इस लेख में आसानी से घर पर चॉकलेट शेक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बच्चे या घर आए मेहमानों के लिए बनाकर स्पेशल ट्रीट दे सकते हैं|
चॉकलेट शेक बनाने के लिए सामग्री :
ठंडा दूध – 2 कप
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच (या चॉकलेट सिरप)
चीनी पाउडर – 1 बड़े चम्मच (स्वाद अनुसार)
वैनिला आइसक्रीम – 2 बड़े चम्मच
आइस क्यूब्स – 4-5
चॉकलेट सिरप – सजावट के लिए
चॉकलेट शेक बनाने की विधि :
शेक बनाने के लिए एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, कोको पाउडर/चॉकलेट सिरप, चीनी पाउडर और आइस क्यूब्स डालें.
फिर इन सबको अच्छे से ब्लेंड करें.
अब एक गिलास के किनारों पर चॉकलेट सिरप लगाकर उसमें तैयार हुए शेक डालें.
इसके ऊपर से चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम डालें.
अब तैयार है आपका ठंडा-ठंडा चॉकलेट शेक. इसे आप तुरंत परोसें का टेस्ट का मजा लें|