Chocolate ice cream: आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर पाएंगे। जो इसे घर पर एक बार खा लेंगे तो फिर बाजार का मुंह देखने की जरूरत नहीं है। इसका स्वाद काफी लजीज होता है और निश्चित तौर पर सबको लुभाएगा।
सामग्री (Ingredients)
1 लीटर फुल क्रीम दूध
3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
4 छोटे चम्मच चॉकलेट पाउडर
400 एमएल क्रीम
250 ग्राम चीनी
20 ग्राम किशमिश
150 ग्राम चॉकलेट चिप्स
5 बड़े चम्मच शक्कर
5 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
विधि (Recipe)
- चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप दूध लेकर उसमें कॉर्नफ्लोर मिला लें।
- बाकी दूध को गैस पर रखकर गरम करें। जब दूध गरम हो जाए तब इसमें चीनी और चॉकलेट पाउडर मिलाएं।
- इसे चमचे से तब तक मिलाते रहें जब तक कि चीनी अच्छे से घुल ना जाए और चॉकलेट पाउडर अच्छे से घुल ना जाए।
- अब इसमें कॉर्नफ्लोर वाला दूध मिलाकर गरम करते हुए मिलाएं।
- ठंडा होने पर चॉकलेट चिप्स, किशमिश और क्रीम मिलाकर थोड़ा गुनगुना होने पर फ्रिजर में रख दें।
- बची हुई चीनी एक नॉन-स्टिक पैन में गरम कर पिघला लें।
- इसमें भुनी मूंगफली मिलाकर कर एक घी लगी प्लेट में जमा दें।
- ठंडा होने पर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। लीजिए तैयार है चॉकलेट आइसक्रीम।