Chilli Garlic Rava Dosa: साउथ इंडियन डिश अपने स्वाद से हर किसी का मन खुश कर देती हैं. चाहे इडली हो या डोसा, हर कोई नाश्ते में साउथ इंडियन डिश खाने की डिमांड करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में चिली गार्लिक डोसा बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर चटनी के साथ परोस सकते हैं|
सामग्री:
बैटर के लिए
सूजी (रवा) – 1 कप
चावल का आटा – आधा कप
मैदा – आधा कप
दही – आधा कप
पानी – जरूरत अनुसार
नमक – स्वादानुसार
चिली गार्लिक मिक्स के लिए
लहसुन की कलियां – 6-9 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च – 2–3 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता – 8–10 (बारीक कटे हुए)
धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चिली गार्लिक रवा डोसा बनाने की विधि:
बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, चावल का आटा, मैदा और नमक मिलाएं. इसके बाद आप इसमें दही डालकर धीरे-धीरे पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. इसे आप 20 मिनट के लिए ढककर रख दें|
चिली गार्लिक मिक्स डालें
बैटर में कटा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, करी पत्ता, धनिया पत्ता और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं|
तवा गरम करें
गैस में अच्छी तरह तवा गर्म करें, इसके बाद आप इसमें हल्का तेल लगाएं. अब आप डोसा बैटर को अच्छे से मिलाएं, फिर एक बड़े चम्मच से डोसा का बैटर लेकर तवे के किनारों से बीच की और डालें|
अच्छे से सेंकें
अब आप डोसा के ऊपर से थोड़ा तेल डालें. इसे धीमी पर कुरकुरा होने तक पकाएं. इसके बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल लें.
तैयार हुए गरमा-गरम चिली गार्लिक डोसा को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें|