Chawal Ki Puri:चावल के आटे से बनाएं कुरकुरी पूरी, खाने में होंगी हल्की

Update: 2025-09-02 04:44 GMT
Chawal Ki Puri: गेहूं के आटे से आपने कई तरह की पूरी बनाई होंगी, लेकिन आज हम चावल के आटे से पूरी बनाने के बारे में बताएंगे. ये आलू के सब्जी के साथ बहुत ही टेस्टी लगती हैं. अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो हर रोज बनाना चाहेंगे. ये रेसिपी जल्दी बनने के साथ, खाने में बहुत हल्की होती हैं. इसे आप बिना ज्यादा सामग्री के इस्तेमाल से भी आसानी से घर पर बना सकते हैं|
चावल की पूरी बनाने के लिए सामग्री :
चावल का आटा – 2 कप
उबले हुए आलू – 1 (मैश किया हुआ)
नमक – स्वादानुसार
जीरा – आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
गरम पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – तलने के लिए
चावल की पूरी बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें, फिर इसमें नमक, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और मैश किया हुआ आलू डालें. इसमें धीरे-धीरे गरम पानी डालते हुए आटा गूंथें.
ध्यान रहें, आटा न ज्यादा सख्त हो न ज्यादा नरम. इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
इसे आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, फिर इन्हें बेलन से बेलकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो एक-एक करके पूरियां तलें. इसे आप दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तल कर निकाल लें.
गरमागरम पूरियों को आप आलू के सब्जी या चटनी के साथ सबको परोसें|
Tags:    

Similar News