Chana Fry Recipe: चटपटी चना फ्राई रेसिपी ट्राई करें

Update: 2025-07-13 07:23 GMT
Chana Fry Recipe: छोले का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है। मसालों के साथ छोले का स्वाद बहुत अच्छा लगता है और इसे खाना सभी को पसंद आएगा। छोले फ्राई एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद आपको इसे बार-बार बनाने का मन करेगा। तो आइए इस लेख से छोले फ्राई रेसिपी बनाने की आसान विधि जानते हैं।
चना फ्राई रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :
काले चने- 1 कप उबले हुए
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
लहसुन पेस्ट- एक चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
तेल- 1 से 2 चम्मच
चना फ्राई रेसिपी बनाने की विधि :
चना फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले आप काले चने को रातभर भिगो दें. अब चने को उबाल लें. उबले हुए चने से पानी को छान लें.
अब एक पैन को लें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई करें.
अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन पेस्ट डालकर इसे फ्राई कर लें. इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. जब मसाला अच्छे से पक जाए और तेल छोड़ने लगे तब इसमें आप उबले हुए चने डाल दें.
चने को मसाले में अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर के लिए मध्यम आंच पर पकाएं. अब गरम मसाला डालकर मिक्स करें|
Tags:    

Similar News