Chaat Recipe: टिक्की और समोसे से नहीं, शकरकंद से बनाएं चाट

Update: 2025-07-01 10:17 GMT
Chaat Recipe: शाम को जब हल्की-हल्की भूख लगे और कुछ चटपटा खाने का मन करे तो शकरकंद की चाट एक बेहतरीन साथी बनती है। यह कोई आम चाट नहीं बल्कि बचपन की गलियों की याद, ठंडी हवाओं में लिपटी खुशबू जो सीधे दिल तक उतर जाती है। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए स्वाद के साथ सेहत भी देता है। यही वजह है कि बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी इसे पसंद करते हैं। ठेले पर खड़ी भीड़ हो या घर की रसोई, शकरकंद की चाट अपनी सादगी और स्वाद से हर जगह दिल जीत लेती है। तो चलिए इस लेख में इसे घर पर बनाने के बारे में जानते हैं।
शकरकंद चाट बनाने की सामग्री :
शकरकंद 1-2 उबले
ताजा दही (दही) 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
प्याज, टमाटर, धनिया बारीक कटा हुआ
अनार के दाने1 बड़ा चम्मच
1 बड़ा चम्मच बारीक सेव (गार्निश के लिए)
शकरकंद चाट बनाने की विधि:
सबसे पहले शकरकंद को छीलकर चार भाग में काट लें.
अब इसमें उबले हुए चने, प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू का रस, चाट मसाला और नमक डालें.
इसके बाद अब इसमें ताजा दही और अनार मिलाएं.
ऊपर से क्रंच के लिए सेव डालें और सबको परोसें|
Tags:    

Similar News