Cause Of Dandruff: डैंड्रफ अगर बार-बार लौट आता है, तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह
Cause Of Dandruff: डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या आज सिर्फ सर्दियों तक सीमित नहीं रही। लाखों लोग महंगे शैंपू, घरेलू नुस्खे और ट्रीटमेंट आज़माने के बावजूद बार-बार लौट आने वाली डैंड्रफ से परेशान हैं। अक्सर लोग मान लेते हैं कि सही शैंपू न मिलने की वजह से ये समस्या ठीक नहीं हो रही, लेकिन सच इससे कहीं गहरा है। दरअसल डैंड्रफ सिर्फ बाहरी गंदगी या ड्राय स्कैल्प की समस्या नहीं, बल्कि ये हमारी लाइफस्टाइल, खान-पान, तनाव और हार्मोनल असंतुलन से भी जुड़ी होती है। अगर बार-बार डैंड्रफ लौट रही है, तो यह शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
स्कैल्प की हेल्थ सीधे हमारी इम्यूनिटी, डाइट और मेंटल स्ट्रेस से जुड़ी होती है। ऐसे में सिर्फ शैम्पू बदलना समाधान नहीं है, बल्कि असली वजह को पहचानना ज़रूरी है, तभी डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
जरूरत से ज्यादा या कम शैंपू करना:
बहुत लोग रोजाना बाल धोते हैं, जिससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और ड्राईनेस बढ़ती है। वहीं कुछ लोग हफ्तों तक बाल नहीं धोते, जिससे गंदगी और ऑयल जमा होकर फंगस को बढ़ावा देता है। दोनों ही हालात में रूसी लौटती है।
गलत शैंपू का चुनाव:
हर डैंड्रफ एक जैसी नहीं होती, इसलिए हमेशाा हेयर टाइप के हिसाब से ही शैंपू खरीदें।
कॉस्मेटिक शैंपू सिर्फ ऊपर की सफाई करते हैं, फंगस को नहीं मारते।
इसलिए कुछ दिन आराम मिलता है, फिर रूसी वापस आ जाती है।
तेल लगाकर घंटों छोड़ देना:
तेल स्कैल्प के लिए ज़रूरी है, लेकिन ज्यादा देर तक तेल रहने से फंगस को खाना मिल जाता है।
इसका नतीजा होता है- खुजली, सफेद परत और चिपचिपी रूसी।
गीले बालों में नमी बनी रहती है, जो बैक्टीरिया और फंगस के लिए परफेक्ट माहौल बनाती है।
खासकर महिलाएं ये गलती ज्यादा करती हैं, इसलिए बालों को तुरंत खोल लें।
स्ट्रेस को हल्के में लेना:
तनाव सीधे इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है।
कमजोर इम्यूनिटी = स्कैल्प इंफेक्शन जल्दी फैलता है।
इसलिए मानसिक तनाव में रूसी तेजी से बढ़ती है।
ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल:
जेल, वैक्स, स्प्रे और सीरम स्कैल्प के पोर्स बंद कर देते हैं।
इससे गंदगी अंदर फंस जाती है और रूसी बढ़ती है।
खुजली होने पर बार-बार सिर खुजलाना:
खुजलाने से स्कैल्प में छोटे घाव बनते हैं।
इन घावों में इंफेक्शन फैलता है और रूसी ज्यादा गंभीर हो जाती है।