CBSE 'बोर्ड करा सकता है ओपन बुक एग्जाम? जानिए क्या हैं अपडेट्स

Update: 2024-02-23 10:48 GMT
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षा को लेकर एक खबर सामने आई जिसमें बच्चे के बोर्ड एग्जाम को ओपन बुक फॉर्म में कराए जाएंगे। आपको बता दें, कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहे सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान किताबें, नोट्स, स्टडी मैटेरियल जैसी चीजें ले जाने की छूट देने की तैयारी में हैं। ऐसे में ओपन बुक एग्जाम सिस्टम लागू करने की तैयारियों में जुटा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई का ये नया सिस्टम 9, 10, 11 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए होगा। सीबीएसई ने कुछ स्कूल को ओपन बुक एग्जाम के जरिए परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा है। जानें क्या ओपन बुक एग्जाम अक्सर Board Exam या अन्य परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड ले जाने के अलावा किसी अन्य दस्तावेजों को ले जाने पर सख्त मनाही होती है। एग्जाम सेंटर में जाने से पहले गेट पर चेकिंग होती है। नकल से रिलेटेड किसी प्रकार का सामान मिलने पर स्टूडेंट को चेतावनी दी जाती है। लेकिन ओपन बुक एग्जाम में छात्र अपने विषय से जुड़ी किताबें, स्टडी मैटेरियल व नोट्स लेकर परीक्षा में बैठ सकते हैं। पेपर में जो भी प्रश्न पूछे जाएंगे विद्यार्थी स्टडी मैटेरियल से प्रश्न का उत्तर लिख सकते हैं। कोविड के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ओपन बुक एग्जाम आयोजित कराए थे।
सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के इंग्लिश, मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट के पेपर ओपन बुक फॉर्मेट पर कराया जाएगा। अगर ये प्रोसेस सफल रहा तो आने वाले सालों में सीबीएसई स्कूलों में ओपन बुक फॉर्मेट पर परीक्षा आयोजित कराई जा सकती हैं। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आती हैं तो इस विषय पर बारीकी से काम किया जाएगा और इसके साथ ही उसका समाधान खोजा जाएगा।
Tags:    

Similar News