Cafe Style Bun Sandwich: कैफ़े स्टाइल अनोखे बन आलू सैंडविच की यह मसालेदार रेसिपी ज़रूर ट्राई करें

Update: 2025-04-10 07:29 GMT
Cafe Style Bun Sandwich: बनाएं ये आसान सा सैंडविच, खुद खाएं और सबको खिलाएं।
सामग्री
सॉफ्ट बन / मल्टी ग्रेन ब्रेड – 5
उबले आलू – 2
उबली हुई हरी मटर – 1/2 कप
2 बड़े चम्मच बटर
चाट मसाला – 1 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
बारीक कटा हुआ टमाटर– 1
पतला कटा हुआ खीरा – 1
बारीक कटा हुआ प्याज – 1
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च – 1
जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी चटनी– 3 बड़े चम्मच
टमैटो सॉस – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर– 1/2 चम्मच
स्वाद अनुसार नमक
बन / मल्टीग्रैन सैंडविच की विधि
बन की जगह आप मल्टीग्रैन ब्रेड या साधारण ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आपको बिल्कुल कैफ़े वाला स्टाइल पसंद है तो इसके लिए आप मल्टीग्रैन ब्रेड ही इस्तेमाल करें इसमें आप कैफ़े वाला ही फील आएगा साथ में कॉफ़ी, चाय या कोई भी मॉकटेल ड्रिंक बना कर इसका आनंद लें।
आलू मसाला
उबले आलू मैश कर लें। कढ़ाई में बटर डालकर उसे गर्म करेंऔर इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर माध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें । अब इसमें उबली हुई हरी मटर, टमाटर और खीरा डालें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडरऔर चाट मसाला डालकर मिला लें। अब इसे फिर से 2-3 मिनट तक पकने दें।
बन / ब्रेड
ताज़ा बन या ब्रेड लें और इन्हें बीच से काटकर तवे पर हल्का गर्म करें । इसके अंदर थोड़ा सा बटर भी लगा सकते हैं ताकि यह और भी स्वादिष्ट बने।
फिलिंग भरें कुछ इस तरह
तैयार मसाले को बन के दोनों हिस्सों पर फैला लें। अब इसमें हरी चटनी और टमैटो सॉस की पतली सी लेयर लगाएं। अब सैंडविच के अंदर टमाटर, कटा हुआ खीरा, शिमला मिर्च और प्याज डाल दें । अब इस पर थोड़ा चाट मसाला डाल दें।
स्टाइल में सर्व करें
अब बन के दोनों हिस्सों को एक साथ जोड़कर सैंडविच इसका बना लें। गरम तवे पर थोड़ा सा बटर डालकर, सैंडविच को हल्का सा टोस्ट करें, इस तरह ये क्रिस्पी हो जाएगा। सैंडविच को गरमागरम सर्व करें।
कुछ हट कर
स्वाद बढ़ाने के लिए आप उबले हुए राजमा या छोले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे सैंडविच में एक नई जान आ जाएगी।
अगर आपको तीखा पसंद है , तो आप हरी मिर्च या हॉट सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
बच्चों के लिए
आप इस सैंडविच को अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो इसमें चीज़ स्लाइस भी डाल सकते हैं।
डिप
सैंडविच के साथ आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस, या फिर किसी तरह की चीज़ी और मलाईदार डिप भी सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News