Breakfast:सुबह के नाश्ते में बनाये ये टेस्टी डिश

Update: 2024-10-16 03:26 GMT
Breakfast:सुबह यानी ब्रेकफास्ट में खाया जाने वाला खाना आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। ऐसे में सुबह के ब्रेकफास्ट में क्या-क्या खाना चाहिए इसकी एक लिस्ट हम आपको बताने वाले हैं। 10 मिनट में बनने वाली ब्रेकफास्ट की ये रेसिपी बैचलर्स के लिए भी परफेक्ट हैं।
वेजिटेरियन ब्रेकफास्ट रेसिपी vegetarian breakfast recipes
उपमाUpma
रवा का उपमा बनाने के लिए आप अपनी मनपसंद की सब्जियां ले सकते हैं। इसके अलावा सामग्री में मूंगफली, काली सरसों, करी पत्ता, तेल, नमक, लाल मिर्च और रवा।
उपमा बनाने की रेसिपी upma recipe
100 ग्राम रवा का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें, इसके बाद इसमें काली सरसों, करी पत्ता का तड़का लगाएं। अब इस तड़के में रवा डालें और 2 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। जब रवा से खुशबू आने लगे तो इसमें मनपसंद की सब्जियां, मूंगफल, नमक और लाल मिर्च मिलाएं और 1 गिलास पानी डालकर 5 मिनट तक ढ़ककर पकाएं। आपका टेस्टी उपमा तैयार हो जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->