Breakfast:मखाने से बनाएं चटपटी चाट, नाश्ते में शामिल कर सकते हैं ये हेल्दी रेसिपी

Update: 2025-09-04 03:09 GMT
Breakfast: मखाना चाट बनाने के लिए आपको 2 कप मखाने, एक कप मूंगफली, हाफ कप बॉइल्ड और कटे हुए आलू, एक कप बॉइल्ड चने, हाफ कप बारीक कटे हुए प्याज, 1/4 कप बारीक कटा हुआ टमाटर, एक स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, एक स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक स्पून नींबू का रस, एक स्पून चाट मसाला, एक स्पून जीरा पाउडर, हाफ स्पून काला नमक, एक स्पून इमली की चटनी, 1/4 स्पून खजूर की चटनी और नमक की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- एक पैन में तेल या फिर घी डालकर गर्म कर लीजिए। अब इसमें मखाने एड कर इन्हें मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लीजिए।
दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको मूंगफली को भी भून लेना है। अब एक बड़े कटोरे में भुने हुए मखाने और मूंगफली को निकाल लीजिए।
तीसरा स्टेप- इसी कटोरे में बॉइल्ड और कटे हुए आलू, चने, बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया भी निकाल लीजिए।
चौथा स्टेप- अब आपको इसमें नींबू का रस, इमली की चटनी या फिर खजूर की चटनी, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक भी एड करना है और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
पांचवां स्टेप- आप अपने स्वाद के हिसाब से इन चीजों की मात्रा को बढ़ा या फिर घटा सकते हैं। मखाना चाट सर्व करने के लिए तैयार है।
आपको मखाने की क्रिस्पी और चटपटी चाट को तुरंत खा लेना चाहिए क्योंकि इस चाट को ज्यादा देर तक रखने से इसकी क्रिस्पीनेस कम होने लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने में मौजूद तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप मखाना चाट को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। स्नैक्स के टाइम भी इस रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News