Bhutte ka Cheela :अपने लाजवाब स्वाद से सबको खुश कर देगा यह व्यंजन

Update: 2025-08-22 02:29 GMT
Bhutte ka Cheela : यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। वैसे भी बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में बाजार में भुट्टों की जबरदस्त आवक है। आम तौर पर घरों में बेसन चीले बनाए जाते हैं, लेकिन अभी आप भुट्टे का चीला तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में लावजाब होते हैं और इसे पसंद करने वालों की भी लंबी फेहरिस्त है। यह डिश आसानी से बनाई जा सकती है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने का भी काम करता है। इसे बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है। आपने अगर कभी यह ट्राई नहीं किया है तो हमारे बताए तरीके को फॉलो कर हर परेशानी से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
भुट्टे के दाने – 2 कटोरी
प्याज – 1
बेसन – 1 कटोरी
टमाटर – 1
शिमला मिर्च – 1
पत्तागोभी बारीक कटी – 1 कटोरी
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
लहसुन-अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
अजवायन – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सॉफ्ट दानों वाला भुट्टा लें। अब भुट्टे से दानों को निकालें और उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब भुट्टे के इस पेस्ट को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें और इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद पत्तागोभी, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक काटें। कटी सब्जियां थोड़ी सी बचाकर बाकी सभी को कॉर्न-बेसन के मिश्रण में डालकर ठीक ढंग से मिला लें।
- अब मिश्रण में अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च समेत सारे मसाले डालें और आखिर में नमक मिक्स कर दें।
- अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और चीले का पेस्ट तैयार कर लें। एक नॉन स्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तवा गरम हो जाने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं। अब एक कटोरी में चीले का पेस्ट लेकर तवे पर डालें और फैलाएं।
- कुछ देर बाद चीले के ऊपर कटी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च के थोड़े से टुकड़े डालकर टॉपिंग करें।
- इसके बाद चीले को पलटते हुए दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेकें। इन्हें प्लेट में उतार लें। इसी तरह पेस्ट से सारे भुट्टे के चीले तैयार कर लें।
Tags:    

Similar News