Beetroot and Carrot Juice:स्वाद तो लाजवाब है ही, सर्दियों में आपकी सेहत का भी रखता है ख्याल
Beetroot and Carrot Juice: ये फाइबर से भरपूर होती हैं और इनका सेवन करना बेहद फायदेमंद है। हालांकि इनका कसैला स्वाद कई बार पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में इसे पीने से बहुत फायदे होते हैं। इसका स्वाद तो शानदार होता ही है, साथ ही यह आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा। चुकंदर और गाजर दोनों में काफी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ये हार्ट, पाचन और त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। अब इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं करें और इसके लिए हमारी रेसिपी की मदद लें।
सामग्री (Ingredients)
1 मीडियम साइज का चुकंदर
2 मीडियम साइज की गाजर
पानी (पतला करने के लिए)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह से धो लें।
- फिर चुकंदर और गाजर को छील लें।
- चुकंदर और गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- चुकंदर और गाजर को जूसर या ब्लेंडर में डालें और तब तक पीसे जब तक ये अच्छे से स्मूद ना हो जाए।
- अगर चाहें तो जूस को पतला करने के लिए थोड़ी मात्रा में पानी मिला सकते हैं।