Beauty Tips: आज हम लेकर आए हैं एक देसी नुस्खा। जिसे आपने अपने बड़े-बुजुर्गों से या फिर अपनी मम्मी से जरूर सुना होगा। हम बात कर रहे हैं खीरे के पेस्ट की । जिसे दूध में मिलाकर बनाया जाता है। खीरें के अंदर कई एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। खीरा विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। खीरे के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से ये मुंहासों, उम्र से पहले एजिंग के निशान कम किए जा सकते हैं।
खीरे के पेस्ट को कैसे करें तैयार:
सबसे पहले खीरे को अच्छे से धो लें
अब इस खीरे को पीस लें
खीरे के पानी को थोड़ा सा निचोड़ दें
इसके बाद इसमें दूध मिलाए
तैयार किए गए इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
उसके बाद करीब एक या दो मिनट तक चेहरे की मालिश करें।
फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Tags: