Beauty tips: जाने बॉडी हेयर से छुटकारा पाने का बेस्ट तरीका

Update: 2024-07-27 10:27 GMT
Beauty tips ब्यूटी टिप्स: खूबसूरती की बदलती परिभाषाओं ने बिना बालों वाली चिकनी त्वचा को अब खूबसूरत बना दिया है। नतीजा, त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का बाजार सिर्फ भारत में ही करोड़ों अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। इनसे छुटकारा पाने का कौन-सा तरीका है सबसे प्रभावी, बता रही हैं शाश्वती
कुछ महीने पहले एक बच्ची यूपी बोर्ड के दसवीं की परीक्षा की टॉपर बनी। उसने खूब मेहनत की और बोर्ड में 98.5 प्रतिशत नंबर लेकर आई। पर, सोशल मीडिया पर उसे बधाई संदेश नहीं दिए गए बल्कि उसके चेहरे के अनचाहे बालों के लिए उसका जमकर मजाक उड़ाया गया। यह तो अच्छा हुआ कि उस बच्ची का आत्मविश्वास इतना मजबूत था कि इन बातों का उस पर कोई खास असर नहीं हुआ। चेहरे और शरीर के बालों को रखना या फिर वैक्सिंग, 
threading 
, लेजर या फिर शेविंग की मदद से हटाना एक निजी फैसला होता है और ऐसे ही रहने देना चाहिए।
क्या आप जानती हैं कि मानव शरीर पर 50 लाख से भी ज्यादा रोमछिद्र होते हैं और वे सब मानव शरीर की विभिन्न गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते हैं? हमारे पूर्वजों के शरीर पर हमसे भी ज्यादा संख्या में और ज्यादा घने बाल थे। फिर आखिर शरीर के इन अनचाहे बालों को हटाने की शुरुआत कब हुई और इसकी जरूरत क्यों महसूस हुई, ये सब जानना अपने आप में मजेदार है।
बॉडी हेयर का इतिहास
साइंस ऑफ ब्यूटी नाम के एक पॉडकास्ट में पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर नीना जैबलॉन्स्की ने शरीर के इन बालों के बारे में विस्तार से बातें की हैं। नीना बताती हैं कि लाखों साल पहले हमारे पूर्वजों का पूरा शरीर बालों से ढका होता था ताकि उनका शरीर गर्म रह सके। हमारे सबसे नजदीकी पूर्वज चिंपाजी के शरीर पर अभी भी ढेर सारे बाल हैं। ऐसे में मानव शरीर से बालों का इस तरह गायब हो जाना या फिर कम हो जाना अचरज की बात है। मानव शरीर से घने बाल लगभ दो लाख साल पहले से गायब होने शुरू हुए और इसके लिए मुख्य रूप से मनुष्यों की सक्रिय जीवनशैली जिम्मेदार है। हमारे पूर्वज बहुत सक्रिय जिंदगी जीते थे। दौड़ना, भागना और मेहनत वाले काम करना यानी शरीर का ज्यादा गर्म होना। शरीर के इस बढ़े हुए तापमान को संतुलित करने की प्रक्रिया में मानव शरीर से बाल कम होने लगे और रोमछिद्रों की संख्या बढ़ने लगी। मनुष्यों ने अपने शरीर के ये घने बाल लगभग पांच लाख साल की समय सीमा में धीरे-धीरे खोए।
क्यों होते हैं शरीर पर बाल?
हम सब पर इन बालों के साथ पैदा होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ इनकी संख्या में वृद्धि नहीं होती, पर उनका रूप जरूर बदल जाता है। मसलन, बच्चे मुलायम और ढेर सारे बॉडी हेयर के साथ पैदा होते हैं, जो धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों के बालों का रूप बदल जाता है। सिर, अंडरआम्र्स और निजी अंगों के बाल ज्यादा मजबूत और मोटे होते हैं, जिन्हें टर्मिनल हेयर कहा जाता है। वहीं, पूरे शरीर के बाल बारीक और पतले होते हैं, जिन्हें वेलस हेयर कहते हैं।
पर, शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण वेलस हेयर भी उम्र बढ़ने के साथ टर्मिनल हेयर में तब्दील हो सकते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों के बालों की अलग-अलग भूमिका होती है। मसलन, हमारे सिर पर इतने सारे बाल मस्तिष्क के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करने का काम करते हैं। विभिन्न अध्ययनों की मानें तो जिनके घुंघराले बाल मस्तिष्क के तापमान को नियंत्रित रखने में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं वहीं, अंडरआम्र्स और निजी अंगों के बाल गंध के अणुओं को फैलाने का काम करते हैं। गंध के अणु हमारे प्रजनन तंत्र और हमारे आकर्षण के बारे में काफी कुछ बताते हैं। वहीं, आईब्रो भावों को जाहिर करने में हमारी मदद करते हैं। वहीं, शरीर पर लाखों की संख्या में पाए जाने वाले छोटे-छोटे बाल चोट या दुर्घटना की स्थिति में त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं।
आप किस पर करती है भरोसा?
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के विभिन्न विकल्प हैं और उनसे जुड़े ढेरों मिथक। आइए, करें इन मिथकों की पड़ताल:
1 शेविंग के बाद मोटे बाल निकलते हैं?
गलत। त्वचा के बाल जैसे-जैसे लंबे होते हैं, पतले होते जाते हैं। वहीं शेविंग से हम उन्हें जड़ के ठीक ऊपर से हटाते हैं। जड़ वाला बाल मोटा होता है और जब वह दोबारा बढ़ना शुरू करता है, तो थोड़ा मोटा-सा प्रतीत होता है। पर, ऐसा होता नहीं है।
2 लेजर अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का स्थायी तरीका है?
गलत। वैसे यह सच है कि अनचाहे बालों से छुटकारा पने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक लेजर है। इससे बालों की ग्रोथ काफी कम जरूर हो जाती है। पर, शुरुआती पांच से छह सिटिंग के बाद साल में एक से दो बार Laser Treatment लेने की भी जरूरत पड़ती है।
3 छोटी उम्र में वैक्स करने से बाल कम होंगे
र्वैंक्सग से जुड़े आम हेयर रिमूवल के बारे में भ्रम है कि अगर छोटी उम्र में वैक्स शुरू करते हैं, तो बड़े होने पर बाल कम होंगे। ऐसा कुछ नहीं होता है।
4 ब्लीचिंग 100% सुरक्षित हैं
बालों को ब्लीच करना बिना केमिकल के संभव नहीं है। और केमिकल कभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते। इसलिए अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपकी त्वचा पर जलन और दाने हो सकते हैं।
5 डीआईवाई ट्रीटमेंट प्रोफेशनल जितने नही प्रभावी हैं
घर पर अपने बालों को हटाना रखरखाव के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आमतौर पर उपयोग की जाने वाली तकनीकें और प्रोडक्ट क्लीनिक जैसे प्रोफेशनल नहीं होते।
Tags:    

Similar News

-->