Beauty Tips: आइस फेशियल फायदे देने के साथ पहुंचाता है नुकसान जानें कैसे

Update: 2024-06-15 12:58 GMT
Beauty Tips: आज कल महिलाएं खूसबूरत दिखने के लिए बहुत से ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं, जिनमें से एक चेहरे पर बर्फ लगाना भी एक है। आपको बता दें इसे हम आईस फेशियल भी कहते हैं। आइस फेशियल का ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस तक आइस फेशियल करना पसंद करत हैं। इसकी मदद से त्वचा में चमक और कसाव आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही FACIAL आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, हर चीज के फायदे होने के साथ-साथ उसके नुकसान भी होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं किस तरह -
झुर्रियां और मुंहासे की समस्या
बहुत कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि त्वचा पर बर्फ रगड़ने से चेहरे पर झुर्रियां और एक्ने की समस्या पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं आइस फेशियल आंखों के नीचे काले घेरे की परेशानी भी बढ़ा सकता है। इसलिए चेहरे पर सीधा बर्फ ना लगाएं। इसे किसी कपड़े में बांधकर बहुत कम देर के लिए चेहरे पर लगाएं।
बैक्टीरियल इंफेक्शन-
जो लोग चेहरा साफ किए बिना त्वचा पर आइस फेशियल करना शुरू कर देते हैं उनकी स्किन में 
Bacterial
इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। बता दें, गंदे चेहरे पर आइस लगाने से स्किन की पोर्स में बैक्टीरिया फंस जाते हैं।
फफोले-
ज्यादा बर्फ को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा की कोशिकाएं मर सकती हैं। जिससे स्किन पर फफोले पैदा होने की वजह से त्वचा खराब हो सकती है। आइस फेशियल करते समय कोल्ड कंप्रेस या तौलिये का इस्तेमाल करना बेहतर है।
साइनस-माइग्रेन-
अगर आप साइनेस या माइग्रेन की परेशानी से पीड़ित रहते हैं तो भूलकर भी चेहरे पर बर्फ न रगड़ें। ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
डल SKIN-
आपकी अगर सेंसिटिव स्किन है तो इससे परहेज करना ही आपके लिए सही होगा। बता दें, आइस फेशियल करने से चेहरे पर जलन महसूस होने के साथ उसकी रंगत भी डल पड़ सकती है। ड्राई स्किन वाले लोग अगर आइस फेशियल रोजाना करते हैं तो उनके चेहरे पर गुलाबी रंग के चकत्ते पड़ सकते हैं।
Tags:    

Similar News