Beauty Tips : आज भी बहुत से लोगों के पास पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने का समय नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। यहां हम आपको इसी के कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे।
एक ही रात में चेहरे को चमकाने के लिए उसकी डीप क्लींजिंग बेहद जरूरी है। इसके लिए आप चेहरे पर भाप ले सकते हैं। भाप लेने से च्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे चेहरा अच्छी तरह साफ हो जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो पानी तो उबाल लें।
अब एक इसमें 5 मिनट भाप लें। यदि आप ज्यादा देर तक भाप नहीं ले पाते हैं तो थोड़े-थोड़े समय के लिए लें। भाप लेने के बाद 1 बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपके चेहरे की स्किन भी टाइट होगी और डीप क्लींजिग की वजह से आपका चेहरा खिल उठेगा।
हल्दी और एलोवेरा जेल का मास्क:
यदि आप इस पैक को बकरीद की एक रात पहले अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जेल और एक चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। अब कम से कम 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को हल्का सा गीला करें और मसाज करते हुए साफ कर लें। ये मास्क आपके चेहरे को गर्मी के मौसम में ठंडक भी पहुंचाता है और साथ ही में इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।
दूध से चमकाएं चेहरा:
यदि आपके पास कच्चा दूध रखा है तो उससे आप चेहरे को चमका सकते हैं। कच्चे दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ करने में मदद करते हैं।
इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस दूध में रुई को डूबोना है और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है। उसी रुई से आपको अपने चेहरे की मसाज करनी है। इसके बाद अपने चेहरे तो धोकर साफ करें। दूध में डूबी रुई की मदद से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा।