पेट के बल सोते हैं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो जाएगा ये नुकसान

नहीं तो हो जाएगा ये नुकसान

Update: 2023-09-12 07:32 GMT
खाने-पीने के साथ-साथ सोने का भी सीधा असर हमारे हेल्थ पर पड़ता है। हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है। वहीं इस भाग दौड़ की भरी जिंदगी में लोगों को सही से सोने का वक्त भी नहीं मिलता है। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि जिस पोजिशन में नींद आती है उसी पोजिशन में सो जाते हैं। कुछ लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। हालांकि इस पोजिशन में सोने से अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग मना करते हैं। वहीं एक्सपर्ट भी इस पोजीशन को सही नहीं मानते हैं। अब सवाल है क्या सच में पेट के बल सोने से दिक्कत होती है। इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं पीएसआरआई हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. भूषण भोले
क्या पेट के बल सोना बुरा है 
क्या पेट के बल सोना बुरा है? तो इसका सीधा जवाब हां है। हालांकि पेट के बल सोने से खर्राटे कम हो सकते हैं,स्लीप एप्निया की समस्या में भी फायदा हो सकता है। लेकिन आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए सही नहीं है। इससे आपके पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं पेट के बल सोने से क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?
पेट के बल सोने के नुकसान जानिए
पाचन और अंदरुनी हिस्से को नुकसान
लंबे वक्त तक आप पेट के बल सोते हैं तो आपका अंदरुनी हिस्सा लंबे वक्त तक एक दबाव में रहता है, जिसके कारण आंत,गुर्दे और जिगर पर दबाव पड़ सकता है। रक्त का संचार कम हो सकता है जिस कारण आपको दिक्कत हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद जब आप उल्टा सोते हैं तो पेट पर दबाव पड़ता है जिस कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। आपको ब्लोटिंग (इस नुस्खे से दूर होगी ब्लोटिंग), पेट दर्द और अपच की शिकायत बनी रह सकती है।
चेहरे को नुकसान
पेट के बल सोने से आपक चेहरा एक ही पोजिशन में लंबे वक्त तक दबाव में रहता है,इस दौरान रक्त का संचार कम हो सकता है।इससे झुर्रियाों की परेशानी हो सकती है।
शरीर में अकड़न
नियमित रूप से पेट के बल सोते हैं तो आपके रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपको गर्दन (गर्दन के दर्द से राहत पाने के उपाय), पीठ और कमर में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है। पूरे शरीर में अकड़न की समस्या हो सकती है। जब आप पेट के बल सोते हैं तो शरीर में ठीक से ऑक्सीजन का संचार नहीं हो पाता है इसके कारण कई बार शरीर सुन्न हो जता है। वहीं कुछ हिस्सों में दर्द की भी शिकायत हो सकती है।
सिर दर्द
सिर में भारीपन और दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्दन के मुड़ जाने से सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है ।
प्रेग्नेंसी में दिक्कत
प्रेग्नेंट महिलाओं को भी पेट के बल सोने से बचना चाहिए। इससे पेट में पल रहे बच्चे पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे प्लेसेंटा में खून का प्रवाह कम हो सकता है जिससे बच्चे को न्यूट्रिशन से संबंधित समस्याएं हो सकती है। वहीं महिलाओं को ब्रेस्ट पर दबाव पड़ सकता है। ये ब्रेस्ट पेन का कारण बन सकता है। ऐसे में महिलाओं को पेट के बल सोने से बचना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Tags:    

Similar News