Bakrid Special : अब जब इसी गर्मी में बकरीद का त्योहार आ गया है, तो अपने घर आए मेहमानों को तला-भुना खाना परोसने के साथ ऐसी ड्रिंक्स भी परोसें, जिसके सेवन से उन्हें राहत मिले। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने मेहमानों का अच्छी तरह से ध्यान रख सकें।
आम पना:
गर्मी के मौसम में लू चल रही है, ऐसे में आप आम पना बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कच्चे आम के साथ-साथ कच्चा आम, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक की जरूरत पड़ेगी। यदि आपको खट्टा-मीठा आम पना पसंद है तो चीनी या गुड़ का भी इस्तेमाल करें।
आम को उबालने के बाद उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद सभी मसालों को डालकर इसे फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इससे आम पना ठंडा हो जाएगा, और आप फिर इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
ट्विस्ट के साथ नारियल पानी:
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप इसी नारियल पानी को ट्विस्ट के साथ अपने मेहमानों को परोस सकते हैं।
इसके लिए फ्रेश नारियल पानी, नींबू का रस, थोड़ा सा शहद और पुदीना को मिक्स करके कांच के ग्लास में सर्व करें। ये हाईड्रेशन के लिए बेहतरीन और बहुत हल्का ड्रिंक माना जाता है।
इस मौसम में हर जगह तरबूज बेहद कम दामों में मिल जाते हैं। ऐसे में आप तरबूज लेमोने़ड भी बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको ताजा तरबूज, नींबू, पुदीना, थोड़ी चीनी की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सभी चीजों को मिक्स करके ब्लेंड कर लें। अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें। ऊपर से सजाने से लिए इसमें कुछ पुदीना के पत्ते डालें और फिर छोटे टुकड़ों में कटा तरबूज डालें और फिर सर्व करें।