Ayurvedic Beauty Tips: चमकती त्वचा पाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्स

Update: 2025-04-17 04:31 GMT
Ayurvedic Beauty Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में चेहरे का ध्यान रखना के लिए इन आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्‍स को भी आजमा सकते हैं|
फेस पैक:
केसर वैसे तो काफी मंहगा मसाला है, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है. इसके लिए आप केसर और शहद मिलाकर पैक चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे आपको लगभग 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना होगा. इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें|
चंदन को खूशबू के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल आप चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको दो चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर पैक बनाकर चेहरे पर लगाना होगा. पैक को 15 से 20 मिनट बाद सूखने पर पानी से धो लें|
हल्दी का इस्तेमाल भी चेहरे को साफ रखने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर और तीन चम्मच दूध मिलाकर पैक बनाना होगा. ये मुंहासे दूर करने में मदद करता है. पैक लगाने के10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें|
Tags:    

Similar News