वेट लॉस में मददगार है अर्जुन की छाल
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं
ख़राब खानपान और अत्यधिक तनाव लेने की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इस समस्या से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स उच्च रक्तचाप को कंट्रोल में रखने के लिए पोटेशियम रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। पोटेशियम शरीर में असंतुलित सोडियम को बैलेंस्ड करता है। साथ ही रोजाना संतुलित लें और एक्सरसाइज जरूरी है। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि अर्जुन की छाल बढ़ते बीपी और शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
अर्जुन की छाल
आयुर्वेद में अर्जुन को औषधि माना जाता है। इसके फल, फूल, पत्तियां और छाल का दवा रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अर्जुन के पेड़ की ऊंचाई 60 फीट से अधिक होती है। इसे सदाहरित पेड़ भी कहा जाता है। इसमें औषधीय गुण हाइपोलिपिडेमिक और कोक्यू-10 (Coenzyme Q10) पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।
कैसे करें सेवन
इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में 3 ग्राम अर्जुन की छाल का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो दिन में दो बार अर्जुन की छाल युक्त दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो गुनगुने गर्म पानी के साथ सेवन करें।
वेट लॉस में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। इससे पाचन तंत्र भी सही से काम करता है।