Apple-Coconut Barfi: कुछ मीठा खाने का मन है तो ये है बेहतरीन ऑप्शन

Update: 2025-06-24 05:29 GMT
Apple-Coconut Barfi: सेब और नारियल से मिलकर बनी यह मिठाई जो भी एक बार चख लेगा, वह हर मौके पर इसकी डिमांड करेगा। इसका स्वाद ऐसा होता है कि कोई कभी नहीं भूल सकता। जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तो यह एक शानदार विकल्प है। घर के सभी सदस्य इस पर मोहित हो जाएंगे। व्रत के दौरान भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया तो इस बार इसे किसी हाल में मिस नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
4 कप सेब कद्दूकस किए हुए
1 1/2 कप ताजा नारियल का बूरा
3/4 कप अखरोट बारीक कटे हुए
3/4 छोटा चम्मच इलायची पिसी हुई
1 1/2 कप चीनी
- एक पैन में धीमी आंच पर नारियल, सेब और चीनी डालकर 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- जब यह अच्छे से भुन जाए इसमें इलायची और अखरोट मिलाकर 2 से 3 मिनट तक और चलाते हुए भूनें।
- मिश्रण के नरम होने पर आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- मिश्रण के हल्का ठंडा होते ही इस पर पिस्ता लगाकर हल्के हाथों से दबाते हुए बर्फी के आकार में चाकू से काट लें।
- इसे सेट होने के लिए करीब 3 घंटे तक अलग रख दें। तैयार है एप्पल कोकोनट बर्फी।
Tags:    

Similar News