Anti Aging Face Pack: जवां त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं चुकंदर से बना ये एंटी-एजिंग फेस पैक, पाएं गुलाबी निखार

Update: 2025-04-17 04:59 GMT
Anti Aging Face Pack: इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में आपके चेहरे का नैचुरल निखार तो गायब ही हो जाता है। इसके साथ ही आप कम उम्र में ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन में कसाव आएगा। इसके साथ ही नैचुरल तरीके से गुलाबी निखार मिलेगा।
चुकंदर और चावल के आटा से बना एंटी एजिंग फेस पैक
सामग्री
1-2 चम्मच चुकंदर का जूस
1 चम्मच चावल का आटा
चेहरे पर लगाने का तरीका
एक बाउल में दोनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से साफ चेहरे पर ठीक ढंग से लगा लें। करीब 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक बार जरूर लगाए।
कैसे काम करेगा ये फेस पैक
चुकंदर और चावल के आटे से बना ये फेस पैक एंटी एजिंग के लिए बेस्ट है। चावल के आटे में एक्सफोलिएशन गुण पाए जाते हैं जो डेड स्किन को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और मुंहासों को होने से रोकता है। यह झुर्रियों को भी आने भी रोकता है जिससे आपकी त्वचा चमकदार और युवा दिखती है। वहीं चुकंदर में विटामिन सी, बी6, फोलेट, आयरन जैसे पोषक तत्वों के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन से हर तरह की गंदगी बाहर निकालकर उसे हेल्दी रखते हैं। इसके साथ ही स्किन को ग्लो लाने में मदद करते हैं।
Tags:    

Similar News