Anaar Shikanji : गर्मियों की थकान दूर करेगी अनार की शिकंजी, आसान स्टेप्स में घर पर बनाएं

Update: 2025-04-10 02:43 GMT
Anaar Shikanji : आंवला, नींबू, अदरक, पुदीना और नारियल पानी के साथ मिलाकर तैयार की जाने वाली ख़ास शिकंजी आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त कर देती है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो गर्मी के मौसम में ताजगी देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला नींबू और पुदीने का रस दोनों ही पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। ये शिकंजी पेट से संबंधित समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को दूर करने में मदद करती है। यह पेट को ठंडक और आराम प्रदान करती है। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ये शरीर में हो रही खून की कमी को पूरा करती है।
इसे नियमित रूप से पीने पर थकान महसूस नहीं होती है।
अनार शिकंजी सामग्री
1 कटोरी अनार के दाने
6 पुदीना पत्ता
8 -10 बर्फ के टुकड़े

1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच चीनी पाउडर
1 चम्मच सौंफ पाउडर
2 चम्मच नींबू का रस
1 ग्लास सोडा
1 चम्मच भुना हुआ दरदरा जीरा पाउडर
अनार शिकंजी विधि
अनार के दाने बर्फ के पानी से धोएं।
अब इन्हें एक ग्लास में डाल कर साथ में पुदीना के पत्ते भी मिला दें।
इन्हें अच्छी तरह क्रश से करें ताकि अनार और पुदीने का जूस बन जाए।
अब ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और साथ में चीनी पाउडर, काला नमक, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर,चाट मसाला, नींबू और साथ में अपने स्वाद के अनुसार सोडा डाल कर एक बार अच्छी तरह मिक्स कर लें।
ऊपर से थोड़ी बर्फ ,अनार के दाने और पुदीना पत्ता डाल कर सजाएं और ठंडी अनार शिकंजी का मज़ा लें।
अनार शिकंजी के फायदे
गर्मी बनाए सुपरकूल
अनार शिकंजी में मौजूद नींबू, और पुदीना का मिश्रण शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ गर्मी से राहत देता है।
शिकंजी में मौजूद अनार का ताज़ा रस और और नींबू पाचन क्रिया में मदद करते हैं और शरीर के मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी
नींबू और अनार में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी की पावर बढ़ाता है और शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है।
Tags:    

Similar News