ये टिप्स से रहे हमेशा सेहतमंद

Update: 2024-05-30 08:27 GMT
लाइफस्टाइल : क्या आप भी हेल्दी लाइफ जीने का कोई सीक्रेट तलाश रहे हैं? क्या आप चाहते हैं कि हेल्दी रहते हुए आप लंबी उम्र जिए? तो इसके लिए कोई साइंस, मेडिसिन या जीन नहीं है। लेकिन आप अपनी जीवन शैली, आहार और व्यवहार में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके ना सिर्फ लंबी उम्र पा सकते हैं बल्कि हरदम सेहतमंद भी रह सकते हैं। चलिए जानते हैं, आपको क्या करना होगा।
क्या कहते हैं शोध
कई शोधों के मुताबिक, अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय हैं, स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं तो आपकी जिंदगी के कुछ साल बढ़ जाते हैं। साथ ही अगर आप तनाव से दूर रहते हैं, मादक पदार्थ को नजरअंदाज करते हैं और आपका सोशल सामाजिक दायरा आपके लिए बहुत जरूरी है, तो यह सब आपको सेहतमंद रख सकती हैं।
सेहतमंद रहते हुए कैसे बढ़ाएं उम्र
डॉक्टर से करवाएं रोजाना चेकअप – अक्सर लोग बीमार होने या कोई समस्या होने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप रेगुलर चेकअप करवाकर किसी भी आने वाली गंभीर बीमारी को समय से पहले ही बढ़ने से रोक सकते हैं। इससे आप सेहतमंद भी रहेंगे और आने वाली गंभीर समस्याओं को गुडबॉय भी कह सकते हैं।
वजन को रखें नियंत्रित – आप संतुलित आहार का सेवन करके अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। एक स्वस्थ आहार का सेवन करने से आप दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापे, उच्च रक्तचाप और ऐसी ही गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
रोजाना रहें शारीरिक रूप से सक्रिय – आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं। शारीरिक व्यायाम करने से आप डायबिटीज, मोटापा, हाइपरटेंशन, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी खराब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
स्ट्रेस होगा दूर – यदि आप नियंत्रित जीवनशैली जीते हैं, स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं, शारीरिक व्यायाम करते हैं तो आप तनाव से भी दूर रह सकते हैं। तनाव से होने वाले कई सेहत संबंधी समस्याएं जैसे – उच्च रक्तचाप, हार्ट डिजीज और डायबिटीज से तो बचेंगे ही इसके अलावा नींद ना आने की समस्या, डिप्रेशन, एंजायटी, इर्रिटेशन, बहुत ज्यादा खाना, अल्कोहल और मादक पदार्थों के सेवन से भी बच सकते हैं।
दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें – आप जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे, आपका सामाजिक दायरा जितना बड़ा होगा, आप अपने परिवार को जितना ज्यादा समय देंगे, आप उतना ही कई क्रॉनिक बीमारियों के साथ ही लाइफस्टाइल डिजीज जैसे – हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक मोटापा, डिप्रेशन और एंजायटी से बच सकते हैं।
पर्याप्त नींद ले – क्या आप जानते हैं, पर्याप्त नींद ना लेने से भी आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। साथ ही इसकी वजह से आप थकान, इर्रिटेशन और ध्यान से काम ना करने की समस्या से भी जूझ सकते हैं। साथ ही टाइप टू डायबिटीज, हार्ट डिजीज और डिप्रेशन भी इस वजह से हो सकता है। ऐसे में आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->