Aloo Methi Appe : आलू मेथी अप्पे रेसिपी

Update: 2025-12-20 05:44 GMT
Aloo Methi Appe : आलू सब्जियों का राजा होता है जो इंडियन फैमिलीस् में आराम से मिल जाता है और सर्दियों में हरी सब्जियां तो सभी की पहली पसंद बन जाती है. साउथ इंडियन फूड हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है इसलिए हर व्यक्ति की पहली चॉइस साउथ इंडियन खाने पर आकर रुकती है|
सामग्री सूची:
उबले हुए आलू – 2 मध्यम (मैश किए हुए)
ताज़ी मेथी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
सूजी (रवा) – 1 कप
दही – ½ कप
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
राई – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
ईनो/फ्रूट साल्ट – 1 छोटा चम्मच
तेल – अप्पे सेकने के लिए
आलू मेथी अप्पे बनाने की विधि :
एक बड़े बाउल में सूजी और दही मिलाकर थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें.
इसमें मैश किए हुए आलू, कटी मेथी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं.
अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके राई और जीरा डालें, तड़का तैयार कर घोल में मिला दें.
अप्पे बनाने से ठीक पहले ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
अप्पे पैन गरम करें, हल्का तेल लगाएं और घोल डालें.
ढककर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरे होने तक सेक लें.
गरम-गरम आलू मेथी अप्पे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें|
Tags:    

Similar News