Aloe vera: त्वचा की सेहत को सुधारने के लिए आप भी अपने स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को शामिल कर सकते हैं। रात में सोने से पहले फेस वॉश कर लीजिए और फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह से सुखा लीजिए। अब आप अपने पूरे फेस पर एलोवेरा जेल अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आप रात में फेस वॉश कर त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो आपकी त्वचा में नमी लॉक हो जाती है। यही वजह है कि रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकता है।
झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल को इस तरीके से स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। एलोवेरा जेल में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
एलोवेरा जेल रात भर आपकी त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है। इतना ही नहीं, एलोवेरा जेल से आपकी त्वचा को पोषण भी मिलता है। अगर आपको यकीन नहीं होता, तो महज एक हफ्ते तक हर रोज रात में एलोवेरा जेल लगाएं और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर दाग-धब्बे निकलते रहते हैं? अगर हां, तो एलोवेरा जेल की मदद से आप त्वचा से जुड़ी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में भी असरदार साबित हो सकता है।
Tags: