जानिए कैसे बनाएं गणपति बप्पा की मूर्ति
हिंदू धर्म के मुताबिक गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
न्यूज़ क्रेडिट: livehindustan
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म के मुताबिक गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को है और इस दिन दिन से ही 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन के लिए लोग तरह-तरह के गणपति की मूर्ती घर लेकर आते हैं। वहीं कुछ लोग ईको फ्रेंडली गणपति घर पर बनाते हैं। अगर आप घर पर गणपति की मूर्ती बनाना चाहते हैं तो आप अखबार से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं गणपति बप्पा की मूर्ती।
गणपति बनाने के लिए इस तरह करें तैयारी
घर पर अखबार से गणपति बना रहे हैं तो सबसे पहले अखबार को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। अब इसें ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद अपने हाथों से इस मिश्रण को निचोड़ें और सारा एक्सट्रा पानी निकाल दें। ऐसा करने के लिए आप एक कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब दो कप पानी में एक कप आटा डालें और तेज आंच पर उबाल लें। तब तक उबालें जब तक की ये गाढा न हो जाए। अब इसमें नींबू का रस डालें और फिर इसे सूखने दें। अब ब्लेंड किए हुए न्यूजपेपर को इस बैटर में डालें और इसे आटे की तरह गूथ लें। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। अब इससे गणपति बनाएं।
यूं बनाएं गणपति...
गणपति बनाने के लिए आटे को अलग-अलग पोर्शन में बांट सलें। जैसे छोटा हिस्सा हाथ, पैर बनाने के लिए लें और बड़ा हिस्सा शरीर बनाने के लिए। पोश्चर को बनाए रखने के लिए बीच में टुथपि डालना न भूलें। शरीर के हर हिस्से को सेट करें और फिर आंख, नाक, कान और कपड़े बनाएं। बनी हुई आकृति को खूबसूरत रंगों से रंगे।