रॉकलैंड पांगी टीम क्रिकेट में बनी चैंपियन

Update: 2026-03-28 12:10 GMT
रिकांगपिओ। स्वर्गीय जयराज बिष्ट एवं मनीष बिष्ट की पावन स्मृति में शुथानंग माटिंग युवक मंडल पुनांग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सुनील नेगी प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जनजाति मोर्चा उपस्थित होकर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में रॉकलैंड पांगी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पार्टन बॉयज कंगोस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य प्रतियोगिता में उरनी ने प्रथम स्थान तथा चगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने युवक मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुरन भगति पूर्व प्रधान, पुनंग, अजय बिष्ट बूथ अध्यक्ष एवं क्लब के पदाधिकारी अभिषेक बिष्ट प्रधान, सनी बिष्ट, उपप्रधान, परमेश बिष्ट सचिव, विश्वजीत बिष्ट कोषाध्यक्ष सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अनिल नेगी तथा स्पेशल गेस्ट के रूप में तेजेंदर पूर्वउप प्रधान भी उपस्थित रहे। अभिनव नेगी प्रदेश प्रवक्ता, जनजाति मोर्चा, उमा शंकर जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र , प्रधान मीरू, सुभाष जिला अध्यक्ष, जनजाति मोर्चा नवकरण बोरिस, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं नवीन मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा कल्पा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News