नई दिल्ली: अपनी हॉटनेस के कारण आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं निया शर्मा (Nia Sharma) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है. निया के चाहने वाले आज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं. हालांकि, वह अपने काम से ज्यादा लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं.

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं निया
निया अपने चाहने वालों के साथ जुडे रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह हर दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर लोगों के दिलों की धड़कने तेज कर देती हैं.
अब निया ने एक बार फिर से अपना बोल्ड अवतार दिखाया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं.
शिमरी ड्रेस पहने दिखीं निया
इनमें निया को ब्राउन कलर का शिमरी हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा सकता है. वह वाकई इस लुक में काफी ग्लैमरस और बोल्ड दिख रही हैं. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए निया ने स्मोकी मेकअप किया है.
यहां उन्होंने पोनी टेल बनाई हुई है. बता दें कि एक्ट्रेस की ये तस्वीरें उनके मेकअप रूम की हैं, जहां वह हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं.
बोल्डनेस पर टिकी निगाहें
यहां निया ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देकर लोगों को मदहोश कर रही हैं. किसी फोटो में वह लेग्स तो किसी में ब्राउन शेड लिपप्स्टिक फ्लॉन्ट कर रही हैं और बेहद हसनी लग रही हैं. हालांकि लोगों की निगाहें उनकी बोल्डनेस पर ही टिकी रह गई है. निया की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं.
अब निया के चाहने वाले उनके इस अवतार से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं. फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. कुछ ही घंटों में उनकी इन फोटोज पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
Tags: