सुई धागा के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रही वरुण-अनुष्का की जोड़ी

एटली होंगे फिल्म के निर्देशक?

Update: 2023-06-02 15:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वर्ष 2018 की फिल्म 'सुई धागा' में नजर आई वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। वहीं, अब वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के जल्द पर्दे पर दोबारा नजर आने की खबरें हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को शाहरुख खान की 'जवान' के निर्देशक एटली डायरेक्ट करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग अनटाइटल्ड इस फिल्म के लिए पहले जान्हवी कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद यह फिल्म अनुष्का शर्मा को ऑफर की गई। खबरें हैं कि अनुष्का को स्क्रिप्ट पसंद आई है, और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। वहीं, इस मूवी में दो हीरोइन होने की भी जानकारी है। मेकर्स दूसरी हीरोइन की तलाश में जुटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म एक एक्शन-एंटरटेनर होगी। इसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी के साथ मिलकर करेंगे। मुराद इससे पहले 'भूल भुलैया 2' और 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।

बीते दिनों यह खबर आई थी कि वरुण धवन जल्द ही एटली की वर्ष 2016 की फिल्म 'थेरी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब इसे रीमेक के तौर पर नहीं बनाया जाएगा। एटली ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है और रीमेक में काफी बड़े बदलाव भी किए जाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी नॉर्थ इंडिया के लोगों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। 

Tags:    

Similar News