बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज सोशल मीडिया पर आज किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं और वो अक्सर अपने स्टाइलिश लुक से फैन्स की नींदें उड़ाती नजर आती हैं। अपनी हालिया तस्वीरों में उर्वशी रौतेला का स्वैग देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 



इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला एक डीप कट हाई स्लिट बॉडी हगिंग लॉन्ग ब्लू गाउन में कहर बरपाती नजर आ रहीं हैं, इस दौरान सबकी निगाहें बस उन्हीं पर आकर टिक गईं। 
फोटोज़ में उर्वशी रौतेला ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और अपने स्मोकी मेकअप से सबके होश उड़ाती नजर आ रहीं हैं। 



सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के 46 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश', 'ब्लैक रोज' और 'थिरुट्टू पायल 2' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। 
आपको बता दें कि उर्वशी की इस शिमरी गाउन की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये है।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को उनकी लुक्स, स्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। 
Tags: