शोएब संग शादी पर ऐसा था दीपिका कक्कड़ के पिता का रिएक्शन

Update: 2024-05-26 09:30 GMT
मुंबई : दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। ऑन-स्क्रीन के साथ दोनों पर्दे के पीछे भी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2018 में निकाह कर लिया था।
शोएब इब्राहिम से दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी थी। उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन (Dipika Kakar First Husband Raunak Samson) से शादी की थी, जो पेशे से पायलट थे। उनका रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। रौनक से अलग होने के बाद ही दीपिका का नाम शोएब से जुड़ने लगा था। अलग धर्म में शादी करने के फैसले पर दीपिका के पिता का क्या रिएक्शन था, इस बारे में उनके पति ने खुलासा किया है।
शोएब और दीपिका की शादी पर ऐसा था ससुराल का रिएक्शन
शोएब इब्राहिम ने मिस्टर फैजू के साथ बातचीत में बताया कि जब उन्होंने सालों तक डेटिंग के बाद दीपिका कक्कड़ के साथ जिंदगी भर का साथ निभाने का फैसला किया तो उनके परिवार का इस बारे में क्या रिएक्शन था। शोएब ने बताया कि उनके माता-पिता तो इस शादी के लिए राजी थे। जब उन्होंने अपनी मां को दीपिका से पहली बार मिलाया था, तभी वह समझ गई थीं कि उनका बेटा एक्ट्रेस से कितना प्यार करता है।
शोएब संग शादी से दीपिका के पिता ने कही थी ये बात
बात जब दीपिका कक्कड़ के पिता की आई तो उनका रिएक्शन भी शॉकिंग था। अक्सर लव मैरिज या फिर दूसरे धर्म में शादी को लेकर परिवार हिचकिचाता है, लेकिन दीपिका के पिता का ऐसा नहीं था। उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी। शोएब ने बताया, "उन्होंने कहा, 'तुम बोलो, जो बोलो, हम तैयार हैं। खुशी तुम लोगों की है। तुम लोगों को जीना है, जिंदगी बितानी है साथ में।'"
दीपिका कक्कड़ ने बदला था धर्म
शायद ही आपको मालूम हो कि दीपिका के माता-पिता भी अलग हो चुके हैं। मां एक्ट्रेस के साथ रहती हैं और पिता अपनी बेटी और दामाद से मिलने आते रहते हैं। दीपिका और शोएब ने साल 2018 में शादी की थी। ऐसी अफवाहें थीं कि शोएब संग शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और नाम फैजा रख लिया था। कुछ समय पहले ही दीपिका ने इस बात को कबूल किया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुहान है।
Tags:    

Similar News

-->