छत्तीसगढ़

ग्रामीण के घर नक्सलियों ने छुपाया था IED बम, ब्लास्ट से 2 महिलाएं घायल

Nilmani Pal
26 May 2024 9:14 AM GMT
ग्रामीण के घर नक्सलियों ने छुपाया था IED बम, ब्लास्ट से 2 महिलाएं घायल
x
छग

सुकमा। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 ग्रामीण महिलाएं घायल हैं। एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने एक घर में जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था। जहां आज सुबह धमका हो गया। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भीमापुरम गांव का है। इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इस इलाके के एक घर में नक्सलियों ने बंदूक के बल पर एक ग्रामीण के घर में IED रखी थी। हालांकि, इसके लिए गांव वालो ने मना भी किया था। लेकिन, नक्सलियों ने रख दिया।

वहीं आज सुबह अचानक जोर का धमका हुआ। हालांकि, धमका हुआ कैसे ये स्पष्ट नहीं है। धमकाके की चपेट में आने से एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। वहीं दूसरी महिला घायल है। घायल को अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जानकारी मिली है। तस्दीक की जा रही है।


Next Story