The Raja Saab Collection : 6 दिन में 150 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

Update: 2026-01-15 02:27 GMT
The Raja Saab Collection : साउथ इंडियन स्टार प्रभास की फिल्म, द राजा साब,The Raja Saab 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की ओपनिंग तो अच्छी रही, लेकिन उसके बाद से इसका परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है। फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है, और इसके बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को देखते हुए, यह सिनेमाघरों में ज़्यादा समय तक टिक पाएगी, इसकी उम्मीद कम है। फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन जारी कर दिया गया है, और यह मेकर्स के लिए एक बड़ी निराशा साबित हो रहा है।
फैंस को द राजा साब The Raja Saabसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन पर खरी नहीं उतर पाई। कहानी से लेकर कास्ट तक, कुछ भी लोगों को पसंद नहीं आया। प्रभास की एक्टिंग ने दर्शकों को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया है। यह हॉरर-कॉमेडी जॉनर उन पर सूट नहीं करता; लोग उन्हें एक्शन रोल में देखना पसंद करते हैं।
द राजा साब The Raja Saabके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के लिए 150 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो रहा है। वीकेंड में भी इसके इस आंकड़े को पार करने की उम्मीद कम है। द राजा साब The Raja Saab ने छठे दिन सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये कमाए। इससे कुल कलेक्शन 124.65 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने रिलीज़ से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू से पहले ही 9.15 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद, इसने पहले दिन 53.75 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़, चौथे दिन 6.6 करोड़ और पांचवें दिन 4.8 करोड़ रुपये कमाए।द राजा साबThe Raja Saab का परफॉर्मेंस इतना खराब है कि यह प्रभास की पिछली किसी भी फिल्म का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई है। प्रभास के साथ, फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है।
Tags:    

Similar News